{"_id":"5cfd48b4bdec22075c118a2f","slug":"15601030841-sonbhadra-news6","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुभव साझा करने पंजाब जाएगी यूपी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुभव साझा करने पंजाब जाएगी यूपी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। प्रयागराज के कुंभ मेला में हुए पुलिस प्रबंधन/यातायात व्यवस्था प्रबंधन के अनुभवों को साझा करने के लिए यूपी से पुलिस की सात सदस्यीय टीम पंजाब जाएगी। टीम में जिले के एएसपी ओमप्रकाश सिंह भी शामिल हैं। डीजीपी ने टीम को जाने की अनुमति दे दी है। पुलिस उपमहानिरीक्षक/कानून व्यवस्था विजय भूषण ने पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला समेत टीम में शामिल अन्य पुलिस कर्मियों को पत्र भेज कर अवगत करा दिया है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक/कानून व्यवस्था विजय भूषण ने पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुम्भ मेला को भेजे गए पत्र में लिखा है कि कुंभ मेला के अनुभवों को पंजाब पुलिस को साझा करने के संबंध मेें पुलिस महानिदेशक यूपी ने आपको और सोनभद्र के सहायक पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह, शाहजहां के पुलिस उपाधीक्षक प्रवीण यादव, लखनऊ के 32वीं वाहिनी पीएसी के पुलिस उपाधीक्षक बालकृष्ण, लखनऊ के एसडीआरएफ के पुलिस उपाधीक्षक एहसानउल्ला खान, 43वीं वाहिनी पीएसी एटा के दलनायक (निरीक्षक) विजय राज और मेला प्राधिकरण के
मुख्य आरक्षी धर्मेश त्रिपाठी को पंजाब जाने की अनुमति दी है। पंजाब मेें भी कुंभ जैसे बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। जिसमें बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। भीड़ को नियंत्रित करने आदि के बारे में जानकारी साझा करने के लिए पंजाब के डीजीपी ने यूपी के डीजीपी से कुंभ मेले मेें यातायात व्यवस्था संभालने वाले पुलिस कर्मियों को अनुभवों को साझा करने के लिए अपने यहां भेजने की मांग की है। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने टीम को पंजाब जाने की पुष्टि की है। हालांकि टीम कब जाएगी इसकी तिथि तय नहीं हो सकी है।