फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पोलिया अभियान में बैंक से नकदी निकालकर किया भुगतान

पोलिया अभियान में बैंक से नकदी निकालकर किया भुगतान

Sun, 09 Jun 2019 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
पोलिया अभियान में बैंक से नकदी निकालकर किया भुगतान
सोनभद्र। स्वास्थ्य विभाग में बिना टेंडर और कोटेशन के न सिर्फ करोड़ों की खरीददारी कर ली गई बल्कि बैंक से कैश निकालकर पल्स पोलियो कार्यक्रम में नकद भुगतान कर दिया गया। आडिट टीम ने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता माना है। साथ ही बाउचर बिल आदि में भी गड़बड़ी पकड़ी गई है। अब मंगलवार को जिलाधिकारी के लौटने के बाद से इस मामले की जांच शुरू होगी। डीएम को दोषियों पर कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर शासन को रिपोर्ट देनी है।
विज्ञापन

बता दें कि मेसर्स वरुण एंड कंपनी चार्टर्ड फर्म की टीम स्वास्थ्य विभाग में आडिट करने आई थी। इस दौरान टीम ने बिना टेंडर और कोटेशन के सामान खरीदने और अनियमित तरीके से भुगतान करने का मामला पकड़ा था। जांच रिपोर्ट में कांकरेंट आडिटर ने टिप्पणी की है कि पल्स पोलियो कार्यक्रम के तहत सीएचसी और पीएचसी से बैंक से नकद रुपये निकालकर भुगतान दिखाया गया है, यह गंभीर वित्तीय अनियमितता है। साथ ही वित्तीय वर्ष 2017 18 में लेजर तक नहीं बनाया गया है। बैक समाधान विवरण तक तैयार नहीं किया गया है। सीएचसी/ पीएचसी ने टीम के मांगने के बावजूद डाइट रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया। यहीं नहीं पीएलओ पर खर्च की गई धनराशि के सापेक्ष बिल बाउचर, और लाग बुक, आरएकेएस बिल, सपोर्टिंग कोटेशन और टेंडर फाइल आडिट के समय दिखाया नहीं गया। सीएचसी चोपन ने पूरे वित्तीय वर्ष में कोई भी रिकार्ड आडिटर के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed