फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एसडीएम कार्यालय में उपलब्धकराएं साक्ष्य

एसडीएम कार्यालय में उपलब्धकराएं साक्ष्य

Thu, 06 Jun 2019 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय में उपलब्धकराएं साक्ष्य

विज्ञापन
सोनभद्र। उप जिला मजिस्ट्रेट दुद्धी कृपाशंकर पांडेय ने बताया कि बीजपुर थाने से जुड़े काजल प्रकरण में डीएम अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर मजिस्ट्रीयल जांच की जा रही है। इस घटना के संबंध में किसी किसी को कोई जानकारी हो तो वह लिखित/मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहता हो तो वह किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय तहसील दुद्धी में समय सुबह 10 बजे से शाम पां बजे के बीच उपस्थित होकर अपना लिखित, अभिलेख साक्ष्य और बयान प्रस्तुत कर सकता है।

बता दें कि काजल निवासी रजखड़ दुद्धी की तहरीर पर बीजपुर थाने पर पति पुजारीलाल और अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। दो अप्रैल को पुजारीलाल को गिरफ्तार भी कर लिया। इसी दिन सुबह आठ बजे के करीब काजल भी थाने पहुंची। वहां उसकी अचानक तबियत बिगडऩी शुरू हो गई। उपचार के लिए उसे एनटीपीसी रिहंद के धनवंतरि चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जहर खाने की पुष्टि करते हुए नेहरू चिकित्सालय जयंत के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान काजल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed