{"_id":"5cf2c509bdec2207226ebaaf","slug":"155941407012-sonbhadra-news54","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुद्धी जिला नहीं बना तो और तेज होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुद्धी जिला नहीं बना तो और तेज होगा आंदोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर जिला बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों और अधिक्ताओं ने शनिवार को कचहरी परिसर में प्रदर्शन किया। लोगों ने परिसर में ही जुलूस निकाला और मांग के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत भी रहे।
कचहरी के मुख्य द्वार पर हुई सभा में दुद्धी बार संघ के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। पिछले विधानसभा के चुनाव में कई नेताओं ने आम जनता के समक्ष दुद्धी को जिला बनाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भाजपा की सरकार भी बनी लेकिन अब तक दुद्धी को जिला बनाने का वादा पूरा नहीं किया गया। पूर्व अध्यक्ष रामपाल जौहरी ने कहा कि 21 से 25 मई 2016 तक पिछली सरकार में दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया गया था। सरकार को ज्ञापन सौंपा गया था। तब सरकार ने दुद्धी को जिला बनाने का भरोसा दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि जिले की मांग को लेकर संघर्ष समिति आंदोलन तेज करेगा। दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह ने बताया कि दुद्धी को जिला बनाने की मांग लंबे अरसे से की जा रही है। इस आंदोलन को तेज किया जाएगा। भौगोलिक दृष्टि से दुरूह सोनभद्र में दुद्धी का जिला बनना जनता के हित में है। सिविल बार संघ के सचिव राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि जिला मुख्यालय की लंबी दूरी होने से डीएम कार्यालय तक पहुंचना कठिन होता है। इससे धन और समय दोनों की क्षति होती है। उन्होंने जिला बनाने की मांग की है। दुद्धी बार संघ के उपाध्यक्ष वरुणोदय जौहरी, सत्यनारायण यादव ने कहा कि सरकार अगर जन भावनाओं का सम्मान करते हुए दुद्धी को जिला मुख्यालय की घोषणा नहीं करती है तो आंदोलन और तेज होगा। इस दौरान प्रेमचंद्र यादव, दिनेश अग्रहरि, रामलोचन तिवारी, आईजेड खान, रामजी पांडेय, जवाहर लाल अग्रहरि, छोटेलाल गुप्ता, आनंद कुमार, संतोष कुमार, कृष्णदेव, मनोज मिश्रा, रामनरेश अग्रहरि, अजय मिश्रा, मनोज तिवारी, आशीष गुप्ता, रामप्रकाश सिन्हा, नीलू खां, संतोष कुमार, सरवर हुसैन, अमरावती देवी, रेनू शाह समेत अन्य मौजूद रहे।