{"_id":"5cf2c412bdec2206fd72d2d8","slug":"15594138243-sonbhadra-news165","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ू लगाकर वार्डों को साफ सुथरा रखने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ू लगाकर वार्डों को साफ सुथरा रखने का दिया संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। स्वच्छ भारत मिशन के तहत घोरावल नगर पंचायत में शनिवार को स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी चैतन्य कुमार तिवारी, सभासदों, सफाई कर्मियों व कर्मचारियों ने विभिन्न वार्डों में झाड़ू लगाकर नगर पंचायत को साफ सुथरा रखने और गंदगी से मुक्त करने का संदेश दिया।
नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि एक स्वस्थ एवं सुंदर समाज के निर्माण के लिए स्वच्छता का बेहद महत्वपूर्ण योगदान होता है। यदि हम अपने घरों और आस पास के जगहों को साफ सुथरा रखते हैं तो इससे तमाम बीमारियों से हम दूर रहते हैं। स्वच्छता के नियमों का पालन करने से हमारा वातावरण अनुकूल रहता है, जिससे हमें स्वस्थ एवम सुदीर्घ जीवन जीने में मदद मिलती है। ईओ चैतन्य कुमार तिवारी ने कहा कि नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए नगर पंचायत पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि यह स्वच्छता पखवाड़ा शनिवार से शुरू हुआ है, जो नौ जून तक चलेगा। इस मौके पर धीरेंद्र नाथ त्रिपाठी, संजय सिंह, धनंजय सिंह पटेल, सभासद रमेश उमर, पवन दूबे, राजेश कुमार गुप्ता, बच्चा तिवारी, मुहम्मद हनीफ, धीरज कुमार उमर, राजकुमार विश्वकर्मा मौजूद रहे।