फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   4300 कृषकों को मिलेगा मृदा स्वास्थ्य कार्ड

4300 कृषकों को मिलेगा मृदा स्वास्थ्य कार्ड

Sat, 01 Jun 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
4300 कृषकों को मिलेगा मृदा स्वास्थ्य कार्ड

विज्ञापन
सोनभद्र। मृदा उर्वरता स्तर को स्थिर बनाए रखने एवं उत्पादकता बढ़ाने हेतु नेशनल मिशन फॉर सस्टनेबल एग्रीकल्चर योजना के तहत सभी ब्लॉक के एक-एक गांव मॉडल के रूप में चयनित किया जाएगा। चयनित मॉडल गांवों में जोत आधारित मृदा नमूना लेकर करीब 43000 कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। अभी तक सिर्फ सदर ब्लॉक में एक गांव को मॉडल के रूप में चयनित किया गया है। शेष ब्लॉकों में चयन का कार्य जारी है।
बताते चले कि खेतों से मृदा लेकर उसका परीक्षण करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। नेशनल मिशन फॉर सस्टनेबल एग्रीकल्चर योजना के तहत सिंचित खेतों के चार बिगहे पर ग्रिड और असिचिंत खेतों में 20 बिगहे पर ग्रिड लिया जाना है। ग्रिड में जितने किसान होंगे उनका मृदा परीक्षण कर उन्हें मृदा स्वास्थ्य कार्ड मुहैया कराया जाना है। इसके अलावा प्रत्येेक ब्लॉक में एक-एक गांवों को मॉडल के रूप में भी चिन्हित किया जाना है। वहीं मॉडल गांवों के कुल जोतों के अनुसार मिट्टी का नमूना लेकर परीक्षण किया जाएगा। कृषकों को मृदा स्वास्थ्य एवं मानव स्वास्थ्य को भविष्य में सुरक्षित रखने के लिए मृदा परीक्षण के अनुसार संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। जनपदीय भूमि परीक्षण प्रयोगशाला के अध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि घोरावल, चतरा, नगवां, चोपन, म्योरपुर, दुद्धी और बभनी मेें जल्द मॉडल गांवों का चयन कर लिया जाएगा। कहा कि वर्ष 2019 में करीब 43 कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिया जाएगा। मृदा स्वास्थ्य कार्ड में लिखा रहेगा कि कितने उर्वरक का प्रयोग करें।
विज्ञापन


संतुलित उर्वरक का करें प्रयोग, अर्पणा
सोनभद्र। राबट्र्सगंज ब्लॉक के चयनित पटेला गांव में शुक्रवार को नेशनल मिशन फार सस्टनेबल एग्रीकल्चर योजनान्तर्गत मृदा का नमूना एकत्रित किया गया। भूमि संरक्षण अधिकारी अर्पणा सिंह ने कहा कि मृदा परीक्षण के अनुसार संतुलित उर्वरक का प्रयोग किया जाए। जनपदीय भूमि परीक्षण प्रयोगशाला के अध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा कि अत्याधिक उर्वरक प्रयोग न करें। विषय वस्तु विशेषज्ञ रूपेेंद्र नारायण मिश्र, रामेश्वर, शिवपूजन सिंह, कृषक धर्मराज सिंह, वंशराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed