{"_id":"5cf17551bdec2207657ba9de","slug":"15593281286-sonbhadra-news56","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियंताओं के ज्वलंत मुद्दों के निस्तारण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियंताओं के ज्वलंत मुद्दों के निस्तारण की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। अभियंता संघ ने अभियंताओं के ज्वलंत मुद्दों का निस्तारण कराने की मांग उठाई है। अभियंता संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल पिछले दिनों इसको लेकर उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक से मिल चुका है और उन्चें मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंप चुका है।
इस संबंध में अभियंता संघ ओबरा-पिपरी क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव इं. अदालत वर्मा ने बताया कि वार्ता में मुख्य अभियंता (लेवल-1) पर प्रोन्नति, अन्य पदों पर प्रोन्नति एवं सहायक अभियंता से अधिशासी अभियंता के पद पर प्रोन्नति के लिए जल्द से जल्द कोर्ट केस खत्म कराकर प्रोन्नति की मांग पर तत्काल कार्रवाई के लिए प्रबंध निदेशक ने निदेशक (पी एंड ये) को निर्देश दिया। अनपरा तापीय परियोजना की इकाई संख्या-सात में घटित दुर्घटना, ओबरा तापीय परियोजना में अग्नि दुर्घटना एवं अन्य केसों पर अभियंताओं पर चल रही विभागीय कार्रवाई को यथाशीघ्र समाप्त करने की मांग पर जल्द ही समाधान के लिए प्रबंध निदेशक ने कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। प्रबंध निदेशक ने बताया कि शासन से पदों के सृजन लिए प्रयास जारी है। भत्तों का पुनरीक्षण जल्द से जल्द कराने के लिए भी मांग की गई। हरदुआगंज जीटी दुर्घटना में प्रबंध निदेशक को बताया कि अभियंताओं द्वारा कोई भी लापरवाही नहीं हुई है। वार्ता में प्रबंध निदेशक ने करीब सभी मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान ओबरा में उत्पादन प्रोत्साहन भत्ता जनवरी माह से लक्ष्य के अनुरूप उत्पादन होने के बावजूद नहीं दिए जाने की बात को प्रबंध निदेशक के समक्ष रखा। इस दौरान वार्ता में केंद्रीय अध्यक्ष इं. जीके मिश्र, महासचिव इं. राजीव सिंह के साथ केके वर्मा, संदीप अग्रवाल, अंकुर भारद्वाज, अजय द्विवेदी मौजूद रहे।