{"_id":"5cf17385bdec22077c357509","slug":"155932766811-sonbhadra-news133","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवन स्वामियों को दी गई अंतिम नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवन स्वामियों को दी गई अंतिम नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। म्योरपुर हवाई पट्टी निर्माण कार्य और विस्तारीकरण में बाधा उत्पन्न कर रहे करीब दर्जन भर मकान स्वामियों को एसडीएम डॉ. केएस पांडेय ने अंतिम बार नोटिस जारी किया है।
एसडीएम ने कहा कि म्योरपुर हवाई पट्टी का विस्तारीकरण कार्य में कुछ भवन स्वामी बाधा बनकर खड़े हैं। ऐसे भवन स्वामियों को चिह्नित करते हुए पूर्व में लोगों को स्वत: भवन गिराने के लिए सूचित किया गया था। उन्हें नोटिस भी दी गई थी कि अपना मकान स्वत: गिरा लें। उसके बावजूद करीब दर्ज भर भवन स्वामी अभी तक भवन को नही गिराए, जिससे विस्तारीकरण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में सभी किसानों, भवन स्वामियों को भवन गिराने का निर्देश दिया था। साथ ही किसानों को मुआवजे की धनराशि कई महीने पूर्व में दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कई बार कहने और लिखित देने के बाद भी मकान स्वामियों ने अपना भवन डिमालिस नहीं किया है। ऐसे मकान स्वामियों को पुन: अंतिम नोटिस जारी की गई है। यदि भवन स्वामियों ने खुद भवन नहीं गिरवाए तो प्रशासन भवन गिराने की कार्रवाई करेगा।