{"_id":"5cf014d8bdec22078a1fd5dc","slug":"155923789511-sonbhadra-news85","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया की चपेट में आकर पकडने लगे खाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया की चपेट में आकर पकडने लगे खाट
विज्ञापन
ो
सोनभद्र। भीषण गर्मी के चलते लोग बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। इन दिनों डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल मेें उल्टी-दस्त से पीड़ित दर्जन भर मरीज पहुंचे। अलग वार्ड में मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा। प्राइवेट अस्पताल/निजी क्लिनिकों में भी डायरिया से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं।
जिले में लगातार तापमान बढ़ रहा है। इससे लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। धूप लगने से लोगों ने खाट पकड़ना शुरू कर दिया है। इन दिनों राजकीय और प्राइवेट अस्पतालों में रोगियों की भरमार लगी हुई है। सबसे अधिक डायरिया से पीड़ित मरीज उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित कुसहा गांव निवासी सोनी, सुभाष चौहान, मझिगांव के रहने वाले बृजेश, बघनारी के गुड्डू, अमौली की बेबी, लोढ़ी निवासी बीना समेत अन्य का उपचार हुआ। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीबी गौतम ने कहा कि डायरिया से बचने के लिए शुद्व पानी और ताजा भोजन का सेवन करें। लू से बचने के लिए पूरे बदन को ढंककर धूप में निकले। कहा कि मरीजों के उपचार की समुचित व्यवस्था है।