{"_id":"5cf013e0bdec22076759ff8b","slug":"155923764720-sonbhadra-news29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनपरा परियोजना की दो इकाईयां बंद होने से विद्युत संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनपरा परियोजना की दो इकाईयां बंद होने से विद्युत संकट गहराया
विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। बिजली की बढ़ती मांग के बीच विद्युत गृहों की इकाईयों के बंद होने से पावर कारपोरेशन की मुश्किले बढ़ती जा रही है। बुधवार की रात्रि 210 मेगावाट अनपरा अ तापीय परियोजना की दूसरी इकाई तकनीकी कारणों से बंद हो जाने से बिजली संकट गहरा गया है।
अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की छठवीं इकाई जहां पहले से बंद चल रही है वहीं 210 मेगावाट की अनपरा अ तापीय परियोजना की दूसरी इकाई ब्वायलर ट्यूब लिकेज के कारण बंद हो जाने से विद्युत उत्पादन पर संकट गहराने लगे है। बृहस्पतिवार को बिजली की पिंक डिमांड 20000 मेगावाट के पार पहुच गई। जिसे पूरा करने में उत्तर प्रदेश स्टेट लोड डिसपैंच सेन्टर को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस दौरान उत्पादन निगम की 210 मेगावाट की अनपरा अ तापीय परियोजना की एक व तीन नम्बर इकाई से 317 मेगावाट, 500 मेगावाट की अनपरा ब तापीय परियोजना से 880 मेगावाट, 500 मेगावाट की अनपरा द तापीय परियोजना की 477 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया जा रहा था।