{"_id":"5ceecdadbdec2207571f63af","slug":"155915414117-sonbhadra-news83","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को गायब करने वालों के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को गायब करने वालों के खिलाफ केस
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक किशोरी के गायब होने के मामले मेें चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल के आदेश पर पुलिस ने की। वादी का आरोप है कि विपक्षीगण उसकी बेटी की हत्या कर सकते हैं।
पुलिस के मुताबिक राबट्र्सगंज के रहने वाले वादी का कहना है कि 22 मई की दोपहर दो बजे उसकी बेटी घर पर थी। उसी वक्त एक महिला समेत चार लोग उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी करने की नियत से भगा ले गए। उसने बेटी को गायब कराने वाली महिला से पूछताछ किया तो उसने जानकारी होने से इंकार कर दिया। उसने बेटी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। आशंका है कि उसकी बेटी को जान से मार देंगे। पुलिस ने बताया कि पूनम, राजन, साजन और गोविंद के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक लापता किशोरी के बारे में पता नहीं चल सका था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर किशोरी को ढूंढ निकाला जाएगा।