फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाए, डीएम

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाए, डीएम

Wed, 29 May 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाए, डीएम

विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में बेहतर जन स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए समयबद्ध तरीके से कार्य किया जाए। भारत सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्रों को हरहाल में दिया जाए। बेहतर जन स्वास्थ्य योजनाएं बनाकर नागरिकों के जन स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। उक्त बातें बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहीं।

डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी टीकाकरण के साथ ही सभी योजनाओं का समयबद्ध तरीके से बैठकें करते हुए जन स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी रूप दिया जाए। उन्होनें बारी-बारी से बिंदुवार समीक्षा करते हुए वर्ष 2019-20 की कार्ययोजना को बेहतर तरीके से अमलीजामा पहनाने के निर्देश संबंधितों को दिया। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों प्रभारियों के दायित्वबोध कराते हुए कहा कि जन स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जाए। प्रभारी चिकित्साधिकारीगण अपने-अपने क्षेत्रों के आशा बहनों के माध्यम से ग्राम/मजरेवार फीडबैक प्राप्त करते हुए समय-समय पर जन स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराए। गर्मी के दिनों में संभावित बीमारियों से बचाव संबंधी जन जागरूकता आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से कराएं।ं बरसात के मौसम में संभावित संचारी बीमारियों से बचाव के प्रति भी जन जागरूकता कराया जाए। बैठक में वर्ष 2019-20 की कार्ययोजना पेश की गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीबी गौतम, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 बीके अग्रवाल, डिप्टी सीएमओ डॉ0 राघवेन्द्र सिंह, डॉ. स्नेहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed