{"_id":"5ced7963bdec22074f08dfb4","slug":"155906702712-sonbhadra-news80","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के घटिया निर्माण पर लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के घटिया निर्माण पर लगाई फटकार
विज्ञापन
घोरावल। नगर में निर्माणाधीन सीसी रोड का सोमवार देर शाम पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने जांच की। सड़क निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल और गुणवत्ताहीन तरीके से निर्माण को लेकर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई। अधिकारियों ने ठेकेदार को सही तरीके से गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण का निर्देश दिया।
घोरावल नगर में मेन तिराहा से लेकर राबर्ट्सगंज मार्ग पर नगर की सीमा तक राज्य लोक निर्माण विभाग से पिछले दो महीने से सीसी रोड का निर्माण हो रहा। सड़क निर्माण का कार्य घटिया तरीके से किया जा रहा है, वहीं निर्माण कार्य में जिस सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है वह भी घटिया किस्म का है। इससे आक्रोशित स्थानीय नागरिकों ने लोक निर्माण विभाग से शिकायत की। शिकायत मिलने पर पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता सुभाष सिंह अपने जेई के साथ सोमवार देर शाम घोरावल नगर पहुंचे और सीसी रोड के निर्माण कार्य की जांच की। जांच में उन्होंने पाया कि सड़क निर्माण समुचित तरीके से नहीं हो रहा है और घटिया सामग्री का प्रयोग हो रहा है। इस पर उन्होंने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण स्थल की बैरिकेडिंग कर सही तरीके से सड़क का निर्माण किया जाए। सड़क की पर्याप्त तराई की जाए। निर्माण में प्रयोग की जाने वाली बालू, सीमेंट, सरिया इत्यादि सामग्री गुणवत्तापूर्ण हो। उन्होंने ठेकेदार को सख्त निर्देश दिया कि मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण किया जाए। उन्होंने सड़क पर फैले बालू व गिट्टी को हटाकर सही तरीके से रखने की हिदायत दी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार भी मौजूद रहे।