फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी प्रेमिका

प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी प्रेमिका

Tue, 28 May 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी प्रेमिका
सोनभद्र। शादी करने का झांसा देकर एक युवक -युवती का शोषण करता रहा। सोमवार को युवती ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो युवक ने उसकी पिटाई कर दी। घटना चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की है। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज कोतवाली ले गई। यहां लड़की प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। लेकिन युवक इंकार कर रहा है।
करीब छह माह पूर्व चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की मुलाकात राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से हुई। मंगलवार को मां के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने बताया कि युवक ने उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा और कारोबार करने के लिए दो लाख रुपये की मांग की। युवक की बातों में आकर उसने दो लाख दे दिया। उसका कहना है कि वह रुपये उसके पिता ने भूमि बेच कर उसकी शादी करने के लिए रखा था। युवती का आरोप है कि अक्सर युवक उसे बाहर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। सोमवार की रात में चुर्क क्षेत्र के एक मकान मेें दोनों रुके थे और उसने युवक पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो वह उसको पीटने लगा। उसने कहा कि वह अपने प्रेमी से ही शादी करेगी। पुलिस का कहना है कि युवक शादी करने के लिए तैयार नहीं है। उसका कहना है कि युवती से उसने रुपये उधार लिया था वह देने के लिए राजी है। शारीरिक संबंध बनाने का आरोप गलत है। कहा कि पीड़िता जो तहरीर देगी उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed