ओबरा। निरंतर सौ दिन नि:शुल्क सह योग शिक्षक के 76वें दिन शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज में रविवार की प्रात: वैदिक यज्ञ विधि से हवन-पूजन किया गया। मुख्य यजमान प्रधानाचार्य अनिल कुमार तिवारी सहित मौजूद सभी ने यज्ञ कुंड में हवन-पूजन किया। योग गुरू अजय पाठक ने वैदिक विधि से समस्त कार्य सम्पन्न कराए। इस मौके पर योग को नियमित व्यवहारिक रूप देकर समाज को स्वस्थ रहने की भावना को मूर्त रूप देने का संकल्प लिया गया। शिविर का आयोजन शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज व पतंजलि योग पीठ के योग गुरू अजय पाठक के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। शिविर में प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए नियमित योग साधना आवश्यक है, जिससे मन, विचार व कर्म शुद्ध बने रहते हैं। इंसान के जीवन में सफलता के लिए प्राचीन काल से योग अनिवार्य तत्व रहा है। शिविर में यतेंद्र उपाध्याय, दिलीप कुमार ठाकुर, भावेश कुमार भास्कर, मोती चन्द चौबे, प्राणमती देवी, सीताराम, शिवराज कुशवाहा, विनोद कुमार शर्मा, बलिराम मौर्य, सावित्री मौर्य, आयुष बंशल आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सौ दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण में अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजित शिविर में वरिष्ठ प्रवक्ता प्रमोद चौबे ने शिविरार्थियों व अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया।