{"_id":"5ce97e48bdec22074b0a9f62","slug":"155880613715-sonbhadra-news111","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में गिरे कई विद्युत खंभे, विद्युत आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में गिरे कई विद्युत खंभे, विद्युत आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज क्षेत्र में शुक्रवार की रात आई आंधी और तूफान से कई लोगों के कच्चे घरों के टीनशेड उड़ गए। कई जगहों पर विद्युत खंभे और तार टूट कर गिर गए। रात में ही छपका विद्युत उपकेंद्र में 10 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर का तार टूटकर गिर गया। इसे कई क्षेत्रों में रात भर बिजली आपूर्ति ठप रही।
शनिवार शाम तक बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी है। शुक्रवार को रात में आई भीषण आंधी और बारिश के कारण चुर्क, मुसही, रौप, पीएसी कैंप समेत आसपास के इलाकों में करीब 15 विद्युत खंभे टूट कर गिर गए हैं। इससे दर्जनों गांवों की बिजली प्रभावित हो गई है। वही सूचना के बाद एसडीओ राबर्ट्सगंज अजय सिंह अपने जेई और कर्मचारियों के साथ विद्युत व्यवस्था बहाल कराने के लिए रात से ही लगे रहे। तब जाकर शनिवार की सुबह बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। कुछ क्षेत्रों में अब तक आपूर्ति नहीं बहाल हो सकी है।
विज्ञापन
एसडीओ राबर्ट्सगंज अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को रात में आई भीषण आंधी और बारिश से चुर्क, मुसही, रौप, पीएसी कैम्प समेत आस.पास के इलाकों में करीब 15 पोल टूट कर गिर गए हैं। इससे कई गांवों की बिजली प्रभावित हो गई है। उन्होंने बताया कि 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। वह रविवार तक नया आ जाएगा। इसके बाद ही उससे आपूर्ति शुरू की जाएगी। फिलहाल एक ट्रांसफार्मर से ही आपूर्ति की जा रही है। इससे विद्युत कटौती करनी पड़ेगी। चुर्क: मुख्यालय फीडर में गड़बड़ी से शनिवार को दोपहर बाद तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोग उमस और गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन