फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   1524 MW power generation reduced

1524 मेगावाट घटाया गया बिजली उत्पादन

Sun, 03 Jul 2016 11:55 PM IST
सोनभद्र
सोनभद्र Updated Sun, 03 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
जनपद सहित सूबे के कई हिस्सों में शनिवार और  रविवार को हुई बारिश के चलते वितरण एवं पारेषण लाइनों में आए फाल्ट तथा तापमान में गिरावट से बिजली खपत कम बन रही। इसके चलते शक्ति भवन स्थित सिस्टम कंट्रोल को सूबे की बिजली परियोजनाओं में सुबह से देर शाम तक 1524 मेगावाट तक थर्मल बैकिंग (उत्पादन घटाया) करवानी पड़ी। 
विज्ञापन


अनपरा डी की पांच सौ मेगावाट वाली दूसरी इकाई के पीएफ फैन में आई खराबी के चलते इस इकाई सुबह से लेकर दोपहर बाद तक बंद रही। इसके चलते अनपरा परियोजना में थर्मल बैकिंग नहीं कराई गई लेकिन 210 मेगावाट वाली पनकी परियोजना का उत्पादन जहां शून्य रखा गया है।
विज्ञापन


वहीं पारीक्षा और हरदुआगंज में बिजली उत्पादन घटाए रखा गया। देर शाम तक अनपरा में 1703, अनपरा डी में दो सौ, ओबरा में 466, पारीक्षा में 637, हरदुआगंज में 352, कुल 3358 मेगावाट बिजली पैदा हो रही थी। वहीं राज्य सेक्टर की परियोजना में 1055 मेगावाट की थर्मल बैकिंग बनी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 12 सौ मेगावाट की लैंको अनपरा में भी 469 मेगावाट की थर्मल बैकिंग सुबह पांच बजे से देर शाम सात बजे तक कराई गई। लैंको के महाप्रबंधक सतीश कुमार ने कहा कि शक्ति भवन से मिले निर्देश के क्रम में उत्पादन घटाए रखा गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed