फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जनता के सामने चूर हो जाएगा भाजपा का अहंकार

जनता के सामने चूर हो जाएगा भाजपा का अहंकार

Sun, 12 May 2019 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
जनता के सामने चूर हो जाएगा भाजपा का अहंकार

विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान में महागठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में हुई जनसभा में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा नफरत की बात करती है। महागठबंधन सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का काम कर रहा। भाजपा का अहंकार जनता के सामने चूर हो जाएगा। प्रधानमंत्री का झूठ बड़ा है, मोदी झूठ बोलते हैं तो ताली बजाकर बोलते हैं।

जयंत चौधरी ने कहा कि जनता पिछले पांच साल के कड़वे अनुभव, भाजपा के झूठ को पहचान चुकी है। नफरत भरी इनके बातों को जान चुकी है। अब प्रगतिशील विचारों को आगे बढ़ाने, तरक्की के रास्ते पर चलने, सामाजिक समरता को बढ़ाने, चौधरी चरण सिंह के विचारों को पूरा करने के लिए जनता ने अपना मन बना लिया है। भाजपा का अहंकार जनता के आगे चूर हो जाएगा। देश का नौजवान दुखी है, पीड़ित है। 2013 में पुलिस की भर्ती हुई थी। उसके बाद पांच से छह साल हो गए लेकिन युवक बेरोजगार हैं। देश के किसानों को कह दिया चौकीदार बन जाओ। आने वाले 19 तारीख को क्रांतिकारी फैसला देने की जरूरत है। सरकार चलाना भाजपा के बस का नहीं है। देश में 14 प्रधानमत्री बने, पर किसी पर शक नहीं कर सकते। जब मोदी जी झूठ बोलते हैं तो ताली बजाकर झूठ बोलते हैं। इनके धोखे में नहीं आना है। चौधरी चरण सिंह ने सबको किसान बना दिया था। लोग जाति लोग भूल गए थे। जयंत चौधरी ने कहा कि समाज में भाईचारा के लिए गठबंधन बनाया गया है। लोग भाजपा के रास्ते पर चलेगें तो झगड़ा फसाद होगा। योगी सिर्फ दंगे की बात करते हैं। बाबा में धैर्य होता है, पहले बाबा हैं जिनकी आंखें लाल होती हैं। हमें विकास के विषयों पर बात करनी चाहिए। प्रधानमंत्री हर काम का श्रेय खुद लेते हैं। मोदी आधुनिकीकरण नहीं चाहते। वे देश में नौजवान के हाथ में कलम नहीं हथियार देना चाहते हैं। चौधरी जयंत ने किसानों की समस्या भी उठाई और कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो किसानों के साथ न्याय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed