{"_id":"5c5f1aedbdec222be73588d2","slug":"151549736685-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश का फोटो गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश का फोटो गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में शनिवार को 352545 राशन कार्ड लाभार्थियों को देने के लिए पहुंच गया। राशन कार्ड से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फोटो हटवा दिया गया है। आपूर्ति विभाग की ओर से राशन कार्ड की छंटाई का कार्य कराया जा रहा है। एडीओ पंचायत और सप्लाई इंस्पेक्टर की देखरेख में राशन कार्ड का वितरण होगा।
बता दें कि जिले में 693 वितरण प्रणाली की दुकानें हैं, इनमें से ग्रामीण क्षेत्रों में 629 दुकानें संचालित हो रही हैं। राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्घी तहसील क्षेत्र में करीब 3,14,000 पात्र गृहस्थी के कार्ड धारक और 60,558 अंत्योदय राशन कार्ड धारक है। पिछली सपा सरकार में लाभार्थियों को जो राशन कार्ड वितरित किए गए थे उसके ऊपर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो थी। वर्ष 2017 में सूबे में भाजपा की सरकार बनते ही लाभार्थियों से राशन कार्ड को जमा करवा लिया गया था। पिछले वर्ष शहरी क्षेत्र में लाभार्थियों को नया राशनकार्ड वितरित कर दिया गया। लेकिन र्अभी तक ग्रामीण इलाकों में लाभार्थियों को कार्ड नहीं दिया गया है। हालांकि शनिवार को शासन से 352545 राशन कार्ड पहुंच गया। इन कार्डों पर पूर्व सीएम की तस्वीर हटा दी गई है। अब राशन कार्ड पर किसी जनप्रतिनिधि या अधिकारी का फोटो नहीं है। आठों ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई इंस्पेक्टर, एडीओ पंचायत की देखेरख में जल्द ही सेक्रेटरी आशा, आंगनबाड़ी और कोटेदार लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरित करना शुरू कर देंगे। पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों को कार्ड लेने के एवज में दस रुपये देने होंगे, वहीं अंत्योदय के लाभार्थियों को मुफ्त में कार्ड दिया जाएगा।
जिले में नए 352545 राशन कार्ड पहुंच गया है। कार्ड पर किसी की फोटो नहीं है। राशन कार्ड के वितरण के लिए ड्यूटी लगा दी गई है। जन प्रतिनिधियों को सम्मिलित करते हुए राशन कार्ड का वितरण का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
राकेश तिवारी
जिलापूर्ति अधिकारी सोनभद्र