फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जिला मुख्यालय पुलिस छावनी में रहा तब्दील

जिला मुख्यालय पुलिस छावनी में रहा तब्दील

Fri, 08 Feb 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पुलिस छावनी में रहा तब्दील
सोनभद्र। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पिछले दो दिन से चल रही हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। हाईकोर्ट लखनऊ के खंडपीठ के सख्त होने पर कर्मियों ने कामकाज शुरू कर दिया। बावजूद इसके शुक्रवार को कलेक्ट्रेट और विकास भवन परिसर में पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। एसपी किरीट राठोड ने कोर्ट के आदेश का अवलेहना करते हुए आंदोलन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार से पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर शिक्षा, परिवहन, स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, लोक निर्माण, लघु सिंचाई समेत अन्य विभागों के कर्मी हड़ताल पर चले गए थे। लगातार दो दिनों से कलेक्ट्रेट में कर्मचारी मांगों के समर्थन में धरना दे रहे थे। काफी संख्या में शिक्षकों ने यूपी बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार भी कर दिया था। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रदेश सरकार उनकी जायज मांगों को पूरा करने में हीलाहवाली कर रही है। इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। हक की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ेंगे। हालांकि बुधवार को हाईकोर्ट लखनऊ के खंडपीठ ने शिक्षकों और कर्मचारियों के हड़ताल को अवैध घोषित कर दिया। इसको देखते हुए शुक्रवार को कर्मचारी, शिक्षक अधिकारी मंच के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने 12 फरवरी तक होने वाले आंदोलन के समाप्त करने की घोषणा कर दी। बावजूद इसके सुबह नौ बजे से ही कलेक्ट्रेट और विकास भवन परिसर में पीएसी एवं कई थानों की फोर्स के साथ सिटी सीओ राहुल मिश्रा, सदर सीओ अभिनव यादव पहुंच गए थे। एएसपी डॉ. अवधेश सिंह भी चक्रमण करते रहे। लेकिन कोई कर्मी धरना स्थल पर नहीं पहुंचा। दोपहर बाद अधिकारी फोर्स के साथ वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed