फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

Thu, 01 Nov 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद परियोजना के सतर्कता विभाग के तत्वावधान बुधवार को चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

एनटीपीसी रिहंद द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत केंद्रीय विद्यालय, डीएवी, सेंट जोसेफ, हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल व महात्मा गांधी मेमोरियल स्कूल में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में कक्षा छह से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला तथा कक्षा नौ से दस तक के विद्यार्थियों के लिए भ्रष्टाचार उन्मूलन पर निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता विद्यालयों में अलग-अलग संपन्न हुई। जिसमें पांचों स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपने-अपने स्कूलों में बढ़.चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर केन्द्रीय विद्यालय में प्रधानाचार्य एल शाह, डीएवी डॉ देवेंद्र कुमार मिश्रा, सेंट जोसेफ रॉबर्ट सुनील नरोन्हा, हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में प्रधानाध्यापिका दुर्गावती गुप्ता तथा महात्मा गांधी मेमोरियल स्कूल में प्रधानाध्यापक अनिल वर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन सतर्कता विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक एस सी श्रीवास्तव, रविन्द्र सिंह तथा सौरभ कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed