फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सरकारें लोकतंत्र का रही हैं हनन

सरकारें लोकतंत्र का रही हैं हनन

Wed, 31 Oct 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
सरकारें लोकतंत्र का रही हैं हनन
सोनभद्र। राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें नमन किया। प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

स्वराज अभियान से दिनकर कपूर, कम्यूनिस्ट नेता अशोक कन्नौजिया, कलीम खान ने कहा कि सरकारें लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं। महापुरुषों के विचारों से इन्हें कोई लेना देना नहीं है। सिर्फ प्रतिमा पर माला पहनाकर जनता को गुमराह करना इनका काम है। प्रदेश सचिव यशवंत चौधरी ने कहा कि निरंतर जनता के हितों में आवाज उठा रहा है। सभी को सरदार बल्लभ भाई पटेल की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है। पूर्वांचल यूथ अध्यक्ष विजय शंकर यादव ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल जनता के मौलिक अधिकारों के साथ खड़ा है। आज भारत का जो बड़ा स्वरूप क्षेत्रफल की दृष्टि से दिख रहा है वह बल्लभ भाई पटेल की देन है। यूथ जिलाध्यक्ष आकाश जायसवाल ने कहा कि महापुरुषों के योगदान को पाठ्यक्रमों से मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष संतोष पटेल सभी का अभिवादन करते हुए पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया। संचालन श्यामानंद पटेल ने किया। इस मौके पर फतेह मोहम्मद, दीप नारायण पटेल, दीपाशंकर जायसवाल, सुनील कुमार पटेल, रंजीत पटेल, लालबहादुर खरवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed