{"_id":"5b916e8a867a55013e75b3ff","slug":"151536257674-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैन बसेरा के संचालन को लेकर भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैन बसेरा के संचालन को लेकर भरी हुंकार
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राबर्ट्सगंज नगर में स्थित रैन बसेरा के संचालन की मांग को लेकर हुंकार भरी। रैन बसेरा के समीप जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसके संचालन की मांग की।
जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि पूर्व में समाजवादी पार्टी की सरकार में करोड़ों की लागत से राबर्ट्सगंज नगर में रैन बसेरा का निर्माण कराया गया। मौजूदा समय में रैन बसेरा पूरी तरह बन कर तैयार है लेकिन उसका संचालन नहीं किया जा रहा है, जबकि जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज में तमाम कार्यों से जिले के तमाम गरीब आते हैं। किसी को कलेक्ट्रेट में काम होता है, तो किसी को कचहरी का। उन्हें एक दो दिन रुकना भी पड़ता है। ऐसी हालत में कोई रेलवे स्टेशन तो कोई बस स्टेशन पर रात गुजारने को मजबूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूद सरकार के जनप्रतिनिधियों ने रैन बसेरा का उद्घाटन कर वाहवाही लूटने के बाद उसमें ताला जड़वा दिया है, जिसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। जिला उपाध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार के पास कोई अपनी योजना नहीं है, वह देश व प्रदेश के विकास को ठप कर महज पूर्व की सपा सरकार की योजनाओं को बंद करने का ही कार्य कर रही है। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि रैन बसेरा का संचालन न होने से गरीबों को महंगे होटल का सहारा लेना पड़ता है। जिसकी वजह से उन्हें अधिक खर्च करना पड़ता है। ऐसे में रैन बसेरा का संचालन तत्काल शुरू किया जाना जनहित में है। इस मौके पर जुनैद अंसारी, सुरेश अग्रहरि, चंदन केशरी, शकील अहमद, मनोज केशरी, गोपाल मोदनवाल, गुलाम, यासीन, मुन्ना कुशवाहा, मोती कोल, छेदीलाल, मनोज, दुर्गा प्रसाद दूबे, रामनरेश, लक्ष्मण, सत्येंद्र आदि मौजूद रहे।