{"_id":"5b7708f342c792464109c993","slug":"151534527731-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
सलखन। बसपा कार्यकर्ताओं का बूथ स्तरीय सम्मेलन शुक्रवार को कस्बा में हुआ। यहां आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयार रहने, बसपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर असफल करार दिया।
यहां पूर्व एमएलसी सुुनील कुमार चितौड़ ने कहा कि बसपा कार्यकर्ताओं के बल पर ही लोकसभा चुनाव पर अपना परचम लहराएगी। कार्यकर्ता अभी से ही चुनाव की तैयारी में लग जाएं ताकि केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंका जाए। पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि जब तक केंद्र और प्रदेश में दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों की सरकार नहीं बनेगी तब तक गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़ों का कल्याण होने वाला नहीं है। मायावती जब तक उत्तर प्रदेश की कमान संभाली रहीं तब तक गरीबों का कल्याण होता रहा। सरकार बदलते ही आदिवासी, गरीब, दलितों, पिछड़ों का कल्याण नहीं हो रहा है। कहा कि आगामी 2019 होने वाले लोकसभा चुनाव में कमर कसने की जरूरत है ताकि बहन कुमारी मायावती को प्रधानमंत्री के कुर्सी पर बैठा जा सके। तभी देश के किसानों, नौजवानों, गरीबों, दलितों, आदिवासियों का भला होगा। यहां पूर्व विधायक परमेश्वर दयाल, सत्यनारायण जैसल, जितेंद्र कुमार एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र रत्ना, पूर्व प्रधान चुनमुन, खुर्शीद आलम, डॉ. राम अवतार चौहान, रमेश पाल एडवोकेट, कमलेश सिंह पटेल, नारद राव आदि मौजूद रहे।