{"_id":"5b60a42c4f1c1bc6508b7f18","slug":"151533060140-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान एवं सचिव का फूंका पुतला, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान एवं सचिव का फूंका पुतला, नारेबाजी
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
फूंका पुतला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ओबरा। बिल्ली-मारकुंडी के ग्रामीणों ने मंगलवार को गजराज नगर तिराहे पर ग्राम प्रधान और सचिव का पुतला फूंका। उन पर विकास कार्यों में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। डीएम से इसकी जांच कराने की मांग की गई। चेताया गया कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
भाजपा महामंत्री सतीश पांडेय ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा फर्जी तरीके से पंचायत के धन का गबन कर लिया गया। अनियमितता इस स्तर तक फैल चुकी है कि ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान सिर्फ कागजी कार्रवाई कर रहे हैं। आम ग्रामवासी समस्याओं से हलाकान हैं। सदस्यों ने बताया कि ग्राम प्रधान एवं सचिव की मिलीभगत से अपात्र व्यक्तियों को शौचालय दिया जा रहा है। यदि शौचालय वितरण की जांच निष्पक्ष रूप से उच्चाधिकारियों से की जाए तो ग्रामसभा के भारी गड़बड़ी का पता चलेगा। 27 जुलाई को सदस्यों ने ग्राम पंचायत भवन का ताला बंदी कर आंदोलन की शुरूआत की थी। मंगलवार को पुतला दहन में अभिषेक शुक्ला, अभय, अनिल, राधेश्याम, दीपक जायसवाल, लालबहादुर, नरेंद्र यादव, बाल गोविंद, गुड्डू कुरैशी, श्याम, धर्मवीर, विकास, विनोद, आशीष सिंह शामिल रहे।