{"_id":"5b181fbe4f1c1b64068b4d0d","slug":"151528307646-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश को लेकर चले लाठी-डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र खरहरा गांव में बृहस्पतिवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसमें दो व्यक्ति घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रुप से घायल एक व्यक्ति को सीएचसी चोपन ले गई। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने गनेश्वर (55) को जिला संयुक्त चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। रात करीब आठ बजे खरहरा गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गया। देखते ही विवाद बढ़ गया और लाठी-डंडे चलने शुरू हो गए। शोर-गुल सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रमीणों ने बीच-बचाव किया। मारपीट मेें गनेश्वर (55) के सिर समेत शरीर में कई जगह चोंट लगने से वह लहूलुहान होकर अचेत हो गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी चोपन ले गई। यहां से डॉक्टर ने घायल को रेफर कर दिया। शुक्रवार को जिला अस्पताल में घायल का एक्सरे हुआ। पुलिस ने बताया कि दूसरे पक्ष के राजकुमार को भी चोट लगी है। कहा कि मामले की जांच कर जो दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।