{"_id":"5aa811274f1c1bba758b54bd","slug":"151520963879-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर काम शुरू, लोग खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर काम शुरू, लोग खुश
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (विंढमगंज)। झारखंड बॉर्डर से लेकर विंढमगंज बाजार से होकर गुजरने वाले रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग बीते कई सालों से जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गया है। मार्ग बनाने का काम मंगलवार से जेसीबी के जरिए विंढमगंज में शुरू होने से दुकानदार, व्यापारी के साथ ही क्षेत्रीय लोग बेहद खुश हैं।
रोड बनाने की मांग को लेकर कई बार ग्रामीणों ने प्रदर्शन, चक्काजाम किया था। इसका नतीजा रहा कि देर से ही सही मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया। ग्रामीण ओम प्रकाश यादव, नंदू एवं अनिल का कहना है कि देर से ही सही काम तो लग गया है। अब धूल से लोगों को निजात मिलेगी। रामआसरे, महेंद्र एवं सुरेंद्र ने कहा कि ठेकेदार से मानक के अनुरूप काम कराने के लिए बात किया जाएगा, ताकि इस रोड की गुणवत्ता बनी रहे। दिनेश, वीरेंद्र एवं जितेंद्र ने कहा कि झारखंड बॉर्डर से रेलवे गेट तक रोड पूरी तरह से उखड़ गई है। अबकी बार रोड मानक के अनुरूप ही बनने दी जाएगी, ताकि रोड जल्दी खराब न हो सके। इसके लिए संबंधित ठेकेदार के साथ ही विभागीय अधिकारियों से मानक के अनुरूप रोड निर्माण कराए जाने की मांग की जाएगी। अगर मानक के अनुरूप रोड का निर्माण नहीं कराया जाएगा तो निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा, इसके लिए चाहे जितना बड़ा संघर्ष क्यों न करना पड़े किया जाएगा। उमाकांत, श्याम बिहारी, मनोज चौबे, श्रीकांत, जितेंद्र यादव आदि ने भी रोड पर काम शुरू होने पर हर्ष जताया है।