फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   टैक्टर से दबकर बालिका की मौत, चार घायल

टैक्टर से दबकर बालिका की मौत, चार घायल

Wed, 29 Nov 2017 11:25 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
टैक्टर से दबकर बालिका की मौत, चार घायल
सोनभद्र (कोन)। थाना क्षेत्र के बरवाखाड़ गांव में मंगलवार की सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से ममता (10) की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य लोग भी उसकी जद में आकर घायल हो गए। अनियंत्रित ट्रैक्टर एक व्यक्ति के घर के दीवार से भी टकरा गई। इससे दीवार ढह गई और उसके पास चारपाई पर सो रही महिला घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से एक व्यक्ति को जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया जबकि अन्य का उपचार निजी डॉक्टर से कराया जा रहा है। मृतका के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया हैै।
विज्ञापन

बरवाखाड़ गांव के कुछ लोग बुधवार की सुबह करीब सात बजे घर के बाहर धूप में बैठे थे। इस दौरान उसी रास्ते से एक ट्रैक्टर आ रहा था। वह अनियंत्रित हो गया और उसकी चपेट में ममता पुत्री श्याम लाल आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसे धक्का लगने के बाद ट्रैक्टर के धक्के से मृतक के दादा कैलाश यादव (60), हसीना (8) पुत्री मुख्तार अली, अभिषेक (4) पुत्र प्रदीप घायल हो गए। हादसा यहीं नहीं थमा। अनियंत्रित ट्रैक्टर एक व्यक्ति के दीवार से टकरा गई। इससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और उससे सटकर चारपाई पर सो रही मख्तून निशा (60) पत्नी मजरूम घायल हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर को छोड़कर चालक वहां से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कैैलाश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर न होने के नाते उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। जबकि अन्य घायलों का उपचार निजी डॉक्टरों से कराया जा रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है औैर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed