{"_id":"59b42f564f1c1be17f8b5691","slug":"151504980822-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक के धक्के से साइकल सवार छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक के धक्के से साइकल सवार छात्रा की मौत
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र (घोरावल)। कोतवाली क्षेत्र के धुरकरी गांव में शनिवार को बाइक और साइकल की टक्कर में शीला (15) की मौत हो गई। विद्यालय से छुट्टी होने पर वह साइकल से अपने घर लौट रही थी। घटना में बाइक सवार संदीप (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया।
पेढ़ ग्राम पंचायत के नौगढ़वा टोला निवासी शीला पुत्री धर्मराज मिर्जापुर जिला के कलवारी गांव स्थित किसी विद्यालय में पढ़ती है। प्रतिदिन की भांति शनिवार को वह साइकल से विद्यालय गई थी। छुट्टी होने के बाद वह घर वापस आ रही थी। उधर शाहगंज थाना क्षेत्र के सिलहटा निवासी संदीप पुत्र छोटेलाल बाइक से अपने किसी मित्र के साथ मिर्जापुर जिला के धुरकर स्थित अपने ससुराल जा रहा था। जैसे ही संदीप धुरकरी पहुंचा, सामने से आ रही साइकल से उसकी टक्कर हो गई। इससे साइकल सवार शीला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शीला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल संदीप को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।