फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   15 cases reported to civic bodies, all resolved

Sonebhadra News: निकायों में आए 15 मामले, सभी निस्तारित

Mon, 25 Sep 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
15 cases reported to civic bodies, all resolved
सोनभद्र। जिले के सभी निकायों में जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिए सोमवार को संभव दिवस का आयोजन किया गया। जनसमस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका की चेयरमैन रूबी प्रसाद और ईओ विजय कुमार यादव ने जनता की समस्याओं को सुनते हुए उसका निस्तारण करने का निर्देश दिया। यहां कुल चार शिकायतें आई। वहीं नगर पंचायत घोरावल में एक, नगर पंचायत चुर्क गुरमा में दो, नगर पंचायत चोपन में तीन, नगर पंचायत ओबरा में एक, नगर पंचायत रेणुकूट और पिपरी में एक भी मामले नहीं आए। नगर पंचायत दुद्धी में तीन, नगर पंचायत डाला बाजार में एक, नगर पंचायत अनपरा में एक भी मामले नहीं आए। इस तरह से सात निकायों में कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई पेयजल व मार्ग प्रकाश से सम्बन्धित शिकायतें रहीं। सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। नोडल अधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है। इस पर तत्परतापूर्वक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed