{"_id":"62e17f3f43c9a71b503a55ac","slug":"15-black-spots-in-sonbhadra-62-accidents-in-seven-months-sonbhadra-news-vns666259162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में 15 ब्लैक स्पॉट, सात माह में 62 हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में 15 ब्लैक स्पॉट, सात माह में 62 हादसे
विज्ञापन
प्रशासन की तरफ से जिले में 15 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। बीते दिनों डीएम की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सभी चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर संकेतक बोर्ड के साथ अन्य जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित कार्यदायी संस्था व अधिकारियों को दिया गया है। इससे घटना को रोकने में मदद होगी।
जिला प्रशासन की तरफ से राष्ट्रीय रीवां-रांची राजमार्ग पर तीन जगह हथवानी जंगल, रेणुकूट के पास खाड़पाथर और अनपरा औड़ी मोड़ को ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है। इसी तरह वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर हाथीनाला से सुकृत के बीच में 12 ब्लैक स्पॉट घोषित किए गए हैं। इसमें पटवध, चोपन बैरियर (सिंदुरिया मार्ग) मोड़, डाला कस्बा, सलखन, मारकुंडी घाटी में तीसरा मोड़, बग्घानाला (सिंगल लेन सड़क), गुरमुरा, मधुपुर, उरमौरा, लोहरा, हिंदुआरी, चंडी तिराहा को ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है। उप संभागीय परिवहन विभाग की तरफ से ब्लैक स्पॉट पर बीते दिनों में हुए सड़क दुर्घटनाओं का भी जिक्र किया गया है। आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक 16 सड़क हादसे चोपन बैरियर पर हुए हैं। इसके बाद मधुपुर और कस्बा डाला में सात-सात घटनाएं हुई हैं।
इसी तरह हिंदुआरी में छह, उरमौरा व मारकुंडी में चार-चार, लोहरा व सलखन में तीन-तीन, चंडी तिराहा, खाड़पाथर, औड़ी, गुरमुरा में दो-दो घटनाएं हुई हैं। बग्घानाला एवं हथवानी में एक-एक घटना हुई है। इस वर्ष अब तक इन 15 ब्लैक स्पॉटों पर 62 घटनाएं हो चुकी हैं। बीते दिए सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम चंद्र विजय सिंह ने उप संभागीय परिवहन विभाग के साथ ही सड़क निर्माण कंपनी के अधिकारियों को ब्लैक स्पॉट पर संकेतक बोर्ड कराए जाने के साथ ही अन्य जरूरी कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में बुधवार को एआरटीओ प्रवर्तन धनवीर यादव ने तीन ब्लैक स्पॉट हथवानी, मारकुंडी व चोपन बैरियर का निरीक्षण किया। बताया कि ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
फ्लाईओवर से नीचे गिर रहा बारिश का पानी
राबर्ट्सगंज नगर के मध्य बनी फ्लाईओवर से नीचे बारिश का पानी नीचे गिर रहा है। इससे फ्लाईओवर के नीचे से आवागमन करने वालों को असुविधा हो रही है। सड़क निर्माण कंपनी के अधिकारियों को इसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही हाथीनाला से सुकृत के बीच में होटल-ढाबा, पेट्रोल पंप सहित अन्य स्थानों पर अवैध कट को बंद करने का निर्देश दिया गया है ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।