फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पहली बार चावल लेकर रवाना हुई मालगाड़ी

पहली बार चावल लेकर रवाना हुई मालगाड़ी

Sun, 31 Mar 2019 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
पहली बार चावल लेकर रवाना हुई मालगाड़ी
सोनभद्र। जिले में वर्ष 2018-19 में क्रय केंद्रों पर खरीदे गए धान की कुटाई कराने के बाद चावल को गैर प्रांत भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पहली बार जिले से मालगाड़ी से चावल का परिवहन होगा। रविवार को राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर वैदिक मंत्रोचार के साथ डीएम अमित कुमार अग्रवाल ने फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर चावल लदे मालगाड़ी को असम के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि सोनभद्र का ऐतिहासिक दिन है, अब जहां सोनभद्र के चावल, गेहूं आदि सामान अन्य प्रदेशों को भेजने की सहूलियत होगी। वहीं किसानों के लिए उर्वरक बीज आदि रेलवे स्टेशन सोनभद्र में उतरवाने की भी सुविधा होगी। ट्रांसपोर्टिंग का खर्च बचेगा और स्थानीय नागरिकों को रोजगार के अवसर भी बढ़ेगा। पूर्व में पूर्व में मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर उतरता था। अब तक जिले में रेलवे स्टेशन में कही भी रैक प्वाइंट की व्यवस्था नहीं थी, अब सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर रैक प्वाइंट की व्यवस्था हो गई है। पहले दिन मालगाड़ी 44 डिब्बों में मूल्य समर्थन योजना के दो हजार 812 मैट्रिक टन चावल को असम प्रदेश के सिलचर भेजने की व्यवस्था की गई है। कहा कि रैक प्वाइंट के पास परिवहन के मद्देनजर वाहनों के आवागमन तथा खड़ा करने के निमित्त यूकेलिप्टस के पेड़ों को काट कर रैक प्वाइंट को सुगम बनाया जाएगा। इस संबंध में रेल प्रशासन से अनुमति प्राप्त करके कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह, स्टेशन अधीक्षक आरएम सारस्वत, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed