फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   शिवालयों में पूजन-अर्चन करने को उमड़ेगी भीड़

शिवालयों में पूजन-अर्चन करने को उमड़ेगी भीड़

Sun, 03 Mar 2019 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
शिवालयों में पूजन-अर्चन करने को उमड़ेगी भीड़
सोनभद्र। महाशिवरात्रि पर्व पर जिले के प्रमुख शिवालयों में सोमवार की सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। रविवार को गुप्तकाशी में विराजमान उमा-माहेश्वरए गौरीशंकर, बरैला समेत अन्य शिवालयों में साफ-सफाई का कार्य पूर्ण हो गया। मंदिरों में भक्तों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रमुख मंदिरों के अंदर और आसपास चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। फोर्स भ्रमण करती रहेगी।
विज्ञापन

रविवार को पूरे दिन राबर्ट्सगंज नगर में स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर, शोभनाथ मंदिर, दंडइत बाबा मंदिर परिसर में स्थित शिव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में साफ-सफाई का कार्य चलता रहा। उधर शाम से ही गौरी शंकर, बरैला और पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर में दुकानदारों ने मिठाई, चाट, फुल्की, खिलौने, झूला समेत अन्य दुकानें सजना शुरू कर दिया था। रेणुकूट : महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर पिछले वर्षों की भांति श्रीराम सेना द्वारा शिव बारात का आयोजन किया गया है। इसमें भारत माता की झांकी, वीरांगना लक्ष्मीबाई की झांकी, भस्म शिवलिंग की झांकी, महाकाल की झांकी, शिवलिंग की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। वीर जवानों की स्मृति में पुलवामा हमले की झांकी शिव बारात में शामिल होगी। मुर्धवा मोड़ से शुरू होकर पिपरी चौराहे तक शिव बारात निकलेगी। कलाकारों द्वारा शिव तांडव का सजीव कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। पिपरी क्षेत्राधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि शिव बारात के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस लाइन चौक से अतिरिक्त फोर्स के अलावा चोपन, हाथीनाला और अनपरा थाने के जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। महिला एवं यातायात पुलिस के जवान सुरक्षा की देखरेख में लगे रहेंगे। उधर नगर मेें जुलूस के आयोजनकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पूर्वांचल श्रीराम सेना के आशीष सिंह और शरद नथानी ने कहा कि जुलूस मुख्य रूप से 6 जगहों पर रुकते हुए चलेगी। शिव बारातियों के लिए जलपान की व्यवस्था होगी। जुलूस की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। मुद्र्धवा से पिपरी तक मुख्य मार्ग के किनारे स्थित भवनों और दुकानों को भगवा झंडे से पाट दिया गया है। गोपाल सिंह, अजय राय, सज्जन अग्रवाल, राजेश सिंह, किंजल्क निलय सिंह, प्रभाकर पटेल, संदीप शुक्ला, गुरमीत सिंह, मनोज सिंह, निकेश साबू, अजय अग्रवाल, मोनू सिंह आदि मौजूद रहे। आसनडीह : बभनी ब्लॉक के मचबंधवा गांव के राधाकृष्ण मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर्व पर विशाल मेले का आयोजन होता है। यहां पूजा-अर्चना करने के लिए छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार तक के श्रद्धालु पहुंचते है। मेले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं।
विज्ञापन

-----------------
वर्जन...
महाशिवरात्रि पर्व पर सुप्रसिद्ध मंदिरों मेें उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सभी थाना/चौकी प्रभारियों को भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया है। मंदिरों पर जरूरत के अनुसार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सादे पोशाक में महिला और पुरूष पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि अराजक तत्वों को चिन्हित कर उन्हें पकड़ कर कार्रवाई की जा सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन

= किरीट राठोड
पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed