फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   महिला चिकित्सकों की टीम ने जांची स्वास्थ्य सुविधाएं

महिला चिकित्सकों की टीम ने जांची स्वास्थ्य सुविधाएं

Fri, 26 Oct 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
महिला चिकित्सकों की टीम ने जांची स्वास्थ्य सुविधाएं
दुद्धी। तीन सदस्यीय महिला चिकित्सा अधिकारियों के दल ने शुक्रवार की दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में आम लोगों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

नेशनल क्वॉलिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन लखनऊ के टीम में शामिल डॉ. शालनी मंडलीय सलाहकार, डॉ. मेनका त्रिपाठी जनपदीय परामर्शदाता मिर्जापुर और डॉ. गीतिका ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हर वार्ड का बारी-बारी से निरीक्षण किया। भर्ती मरीजों से बातकर अस्पताल से मिलने वाले दवाओं और सुविधाओं की जानकारी ली।अस्पताल में बन रहा ब्लड बैंक भवन देखा। दवा कक्ष की स्थिति, दवाओं की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर देखा। साफ-सफाई की भी स्थिति जानी। डॉ. शालनी ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत अस्पताल की गुणवत्ता, साफ सफाई और अस्पताल में आम मरीजो के लिए कौन कौन से सुविधाएं उपलब्ध हैं? इसकी जानकारी ली जा रही है। बताया कि दुद्धी अस्पताल में बॉयो मेडिकल वेस्ट के समुचित निस्तारण की व्यवस्था नहीं है। महिला डॉक्टर, फिजिशियन सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। अस्पताल के निर्मित पुराने भवन से बरसात के दिनों में पानी टपकने की जानकारी मिली है। टीम ने अस्पताल में विभिन्न प्रकार के फूल, हर्बल पौधों के रोपण का निर्देश दिया। बताया कि जल्द ही पूरी रिपोर्ट शासन को सौंप दी जाएगी। उधर, सीएचसी अधीक्षक आरएन यादव ने बताया की टीम ने केंद्र सरकार के कायाकल्प एवार्ड योजना के तहत भी अस्पताल का निरीक्षण टीम ने किया है। जो भी कमियां, जरूरत की जानकारी मिली है, उससे अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। इस मौके पर डॉ. मनोज इक्का, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. संदीप सिंह, सीपी सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed