फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   24 घंटे में देनी होगी रिपोर्ट, तैयार हो रही कुंडली

24 घंटे में देनी होगी रिपोर्ट, तैयार हो रही कुंडली

Tue, 02 Oct 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
24 घंटे में देनी होगी रिपोर्ट, तैयार हो रही कुंडली
सोनभद्र। अनाज चोरी, अवैध खनन, यातायात व्यवस्था, बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की जा रही है। इसकी मानिटरिंग शासन स्तर से शुरू कर दी गई है। बुधवार को सूबे के मुख्य सचिव एसपी से अभी तक की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी लेंगे। मंगलवार को सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के अनाज चोरी, अवैध खनन करने वालों की कुंडली तैयार करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में सूबे में सत्ता संभालने के बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को अवैध खनन, अनाज चोरी, बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। आदेश के क्रम में अब तक कितने के विरुद्ध कार्रवाई हुई इसकी समीक्षा भी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में कुछ दिन पूर्व सुनील पांडेय संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने एसपी समेत अन्य अधिकारियों को पत्र भेजा है। पत्र मेें लिखा है कि तीन अक्तूबर को मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन अनाज चोरी, अवैध खनन, यातायात व्यवस्था, बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के संबंध में समीक्षा करेंगे। पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड ने कहा कि अनाज चोरी, अवैध खनन, बिजली चोरी करने वालों और यातायात व्यवस्था के संबंध में की कई कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। कहा कि मातहतों को कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है, चाहे वह कितना भी रसूखादार क्यों न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed