फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   योगी आदित्यनाथ को यूपी की सता से हटाना जरूरी

योगी आदित्यनाथ को यूपी की सता से हटाना जरूरी

Tue, 02 Oct 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ को यूपी की सता से हटाना जरूरी
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दयाराम प्रजापति ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपशब्द का प्रयोग किया और कहा कि उन्हें यूपी की सत्ता से हटाना जरूरी है। सपा बूथ स्तर पर हर स्तर के लोगों को लामबंद कर रही है ताकि भाजपा की जन विरोधी सरकार को यूपी से हटाया जा सके। प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को राबर्ट्सगंज के लोक निर्माण विभाग के अतिथिगृह में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

दयाराम प्रजापति ने पूर्व की अखिलेश सरकार की योजनाओं को गिनाया और कहा कि पूर्व सरकार ने जनहित में कई योजनाएं लाईं। इसका लाभ छात्र-छात्राओं, किसानों, युवाओं, बेरोजगारों समेत हर वर्ग को हुआ। सपा सरकार ने मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटाप दिया। स्कूली बच्चों को किताब, ड्रेस दिया। लेकिन यूपी की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार इन सारी योजनाओं को अमल में ही नहीं ला पा रही है। अब तक विद्यालयों में बच्चों को न तो किताबें पूरी तरह से बंटी हैं और न ही ड्रेस। सपा ने यूपी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सभी वर्ग के लोगों को लामबंद करने का निर्णय लिया है। कहा कि पिछले उपचुनाव में जनता ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों को हराकर अपना संदेश दे दिया है। इसके बावजूद यूपी की सरकार जनहित के कोई कार्य नहीं कर रही है। पत्रकार वार्ता में एससीएसटी आयोग के पूर्व चेयरमैन रामदुलार राजभर, पूर्व मंत्री राजनारायन बिंद, जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश दूबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed