{"_id":"5b4a42804f1c1b35748b4b0d","slug":"141531593344-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। भीषण गर्मी से तेजी से खिसक रहे जलस्तर से कई गांवों में पेयजल के लिए हाहाकार मच गया है। मंगलवार को टैंकरों से गांवों में पानी की आपूर्ति करने की मांग को लेकर राबर्ट्सगंज ब्लॉक के गोरडीहा गांव के बियार बस्ती में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। अविलंब पानी की समस्या दूर न होने पर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे।
वक्ताओं ने कहा कि बस्ती में महज दो हैंडपंप है। लेकिन वर्तमान में वाटर लेवल नीचे चले जाने के कारण पानी छोड़ दिया है। आरोप लगाया गया कि कई बार मांग करने पर ग्राम प्रधान द्वारा 24 घंटे में महज एक टैंकर पानी बस्ती में भेजा जा रहा है। जरूरत के अनुसार पानी न मिलने से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि पांच सौ वाली आबादी में प्रतिदिन कम से चार से पांच टैंकर पानी की आपूर्ति होगी तब जाकर समस्या दूर होगी। उन्होंने अपनी समस्या की ओर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जरूरत के अनुसार पानी की आपूर्ति और हैंडपंपों का रिबोर कराने की मांग की है। मांगें पूर्ण न होने पर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की बात कहीं। शिववंश, बैजनाथ, शीला देवी, गुजराती, सुनीता देवी पार्वती, संदीप कुमार, कमलावती, राजेश, शिवम, मोनू आदि मौजूद रहे।