{"_id":"5b33cd714f1c1b6d4d8b8e47","slug":"141530121585-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के खुलासे के लिये किया जा रहा भूख हड़ताल समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के खुलासे के लिये किया जा रहा भूख हड़ताल समाप्त
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
अनपरा। औड़ी मोड़ स्थित नेहरू चौक पर सर्व समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में चोरी के खुलासे के लिए किया जा रहा भूख हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गया।
औड़ी निवासी राम जी राम के आवास में 29 दिसंबर 2017 की रात्रि अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था जिसमें उनकी पत्नी के आभूषण भी शामिल थे। पीड़ित के शिकायत पर स्थानीय थाने में मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया पर चोरी का खुलासा 18 माह बाद भी नहीं किया गया जिससे क्षुब्ध होकर पीड़ित परिवार ने सर्व समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में नेहरू चौक पर 6 दिनों से सांकेतिक, क्रमिक भूख हड़ताल कर रहा था। बुधवार को अनपरा पुलिस के आश्वासन के बाद जूस पिलाकर हड़ताल समाप्त कराया गया। इस दौरान अंजना देवी, गीता देवी, रूकमणि सोनी, इन्दूम मिश्रा, माया देवी, संगीता सिंह, धर्मन्ती देवी, अंजली शर्मा, सीमा देवी, आरती देवी केदार नाथ, मो मतीन, शहादत अली, हेमंत प्रसाद गुप्ता, अवधराज सिंह आदि मौजूद रहे।