{"_id":"5b27ea444f1c1b95598b4e27","slug":"141529342532-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक शौचालय दुर्व्यवस्था के हैं शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक शौचालय दुर्व्यवस्था के हैं शिकार
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। म्योरपुर ग्राम पंचायत में गुरुद्वारा के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय दुर्व्यवस्था का शिकार है। पानी के अभाव में गंदगी से पटा शौचालय ओडीएफ अभियान को आइना दिखा रहा है। ग्रामीणों ने तत्काल सार्वजनिक शौचालय के मरम्मत की मांग की है।
म्योरपुर ग्राम पंचायत में ओडीएफ की परिकल्पना साकार हो पाना काफी कठिन लग रहा है। यहां गुरुद्वारा के ठीक बगल में स्थित सार्वजनिक शौचालय दुर्दशा का शिकार हो गया है। शौचालय के मेन गेट पर ही गंदगी का अंबार है। इसमें पानी आपूर्ति के लिए लगाई गई पानी की टंकियां पूरी तरह से टूट कर बिखरी हुई हैं। सार्वजनिक शौचालय के परिसर में लगा हैंडपंप भी खराब है। पानी की कमी से शौचालय में गंदगी है। इससे यहां वातावरण तो प्रदूषित हो रहा है। दोबारा वहां जाने की जहमत कोई नहीं उठा रहा है। सफाई कर्मी के भी न होने से शौचालय दुर्व्यवस्था का शिकार है। लोगों ने शौचालय को सुव्यवस्थित कर मरम्मत की मांग भी की, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई। गांव के सुनील, आलोक, जितेंद्र, रामलाल, जयप्रकाश ने शौचालय के मरम्मत की मांग की है। एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्रा ने कहा कि सार्वजनिक शौचालय की जांच कराकर सुव्यवस्थित करने की पूरी पहल की जाएगी, जिससे गांव को तय समय सीमा में ओडीएफ किया जा सके।