{"_id":"5adf6f434f1c1bb56a8b5d69","slug":"141524592451-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप के पास बनवाएं सोख्ता गड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप के पास बनवाएं सोख्ता गड्ढा
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
चोपन ब्लॉक के बरवाडीह गांव में ग्राम स्वराज अभियान के तहत सोमवार की रात नगवां ब्लॉक प्रमुख प्रशांत सिंह और चोपन एडीओ पंचायत श्रीकांत द्रवे ने जन चौपाल लगाई। एक भी शौचालय का निर्माण पूर्ण न होने पर नाराजगी जाहिर की। प्रमुख ने कहा कि प्रधान और सेक्रेटरी हर हैंडपंप के पास सोख्ता गड्ढा जरूर बनवाएं। उधर चौपाल के दौरान एक युवक ने काफी हो हल्ला मचाया। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
ग्रामीणों ने शिकायत की कि खरवार बस्ती में बिना रास्ता बने मनरेगा से पूर्व में धन निकाल लिया गया है। कई टोलों में अब तक विद्युतीकरण नहीं हो सका है। कुछ टोलों में हैंडपंप की व्यवस्था नहीं है। ग्रामीण दूर से पानी ला रहे हैं।
मंगलवार की सुबह निरीक्षण के दौरान हैंडपंपों का पानी सड़क पर बहने पर नाराजगी जाहिर की और प्रधान को हर हैंडपंप पर सोख्ता गड्ढा बनवाने और खरवार बस्ती में तत्काल स्टीमेट बनवाकर सड़क बनवाने को कहा। दलित बस्ती में झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उधर ग्राम पंचायत मिटिहिनिया में कोटा जिला पंचायत सदस्य सुभाष पाल व नोडल अधिकारी शुभम सिंह ने जन चौपाल लगाया। यहां हंगामा करने पर पुलिस ने गांव के सतेंद्र यादव को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। चौपाल में मंडल अध्यक्ष शंशाक शेखर मिश्रा, भोजराज, विनय कुमार, संजय, आलोक मौजूद रहे।