फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ध्यक्ष पद के लिए 827 उम्मदवारों ने किया नामाकंन

ध्यक्ष पद के लिए 827 उम्मदवारों ने किया नामाकंन

Sun, 21 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
ध्यक्ष पद के लिए 827 उम्मदवारों ने किया नामाकंन
सोनभद्र। सहकारिता विभाग से जुड़े 69 प्रारंभिक सहकारी समितियों पर प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए 827 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। 22 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच कर वैध पत्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच समितियों पर 29 जनवरी को वोटिंग, मतगणना और उसी दिन चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी जुटे हैं।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह दस बजे से सांय चार बजे तक जिले के 69 समितियों में 827 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र क्रय किया और उसे भर कर जमा किया। नामांकन के दौरान लैंपस कोन, दुद्धी समेत अन्य केंद्रों पर मतदाता सूची में गड़बड़ी होने का आरोप लगाकर लोगों ने हंगामा भी किया। लैंपस कोन का चुनाव निरस्त कर दोबारा चुनाव कराने की मांग की गई। एआर को-आपरेटिव त्रिभुवन नारायण सिंह ने बताया कि राबर्ट्सगंज ब्लॉक की समितियों पर अध्यक्ष पद के लिए 127 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। चतरा में 72, नगवां में 47, चोपन में 78, घोरावल मेें 165, बभनी में 69, दुद्धी मेें 179 और म्योरपुर ब्लॉक में 146 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। 22 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच, उसी दिन वैध नामांकन पत्रों का प्रदर्शन, 23 जनवरी को नामांकन पत्रों को वापस लेने, उसी दिन चुनाव चिह्नों का नामांकन, 29 जनवरी को मतगणना एवं परिणाम की घोषणा होगी। सभापति, उपसभापति तथा अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए 30 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, अंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति, मतदाता सूची पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, नामांकन दाखिल करना, नामांकन पत्रों की जांच, वैध नामांकन पत्रों का प्रदर्शन, नामांकन पत्र वापस लेने, चुनाव चिन्ह आवंटन, मतगणना एवं परिणाम की घोषणा होगी। चुनाव के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हों, इसके लिए प्रशासन पुलिस से पर्याप्त पुलिस फोर्स की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed