फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चुनाव के 24 घंटे के पूर्व सील हो जाएंगी सीमाएं

चुनाव के 24 घंटे के पूर्व सील हो जाएंगी सीमाएं

Fri, 17 Nov 2017 11:14 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
चुनाव के 24 घंटे के पूर्व सील हो जाएंगी सीमाएं
सोनभद्र। नगर निकाय चुनाव के मतदान से 24 घंटे पूर्व जनपद से सटीं चारों राज्यों की सीमाएं सील कर दी जाएंगी। चुनाव के मद्देनजर एसपी आरपी सिंह ने सभी थानों और चौकी प्रभारियों को एलर्ट कर दिया है। साथ ही जंगलों में कांबिग करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

अतिनक्सल प्रभावित सोनभद्र की बार्डर को झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार राज्य स्पर्श करता है। पूर्व में पड़ोसी राज्यों में अपराध कर अपराधी या नक्सली घटनाओं को अंजाम देकर नक्सली जिले के सीमावर्ती इलाकों में पनाह लेते रहे हैं। वर्ष 2012 से यूपी से नक्सलियों का नामोनिशान मिट गया है। लेकिन यूपी में खुद की घाट रही साख को पूरा करने के लिए अक्सर नक्सली किसी जिले में घुसकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देेने की फिराक में रहते हैं। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने निकाय चुनाव के मतदान के पूर्व ही जिले से सटे चारों राज्यों की सीमाओं को सील करने का निर्णय लिया है। ताकि जिले की इकलौती नगर पालिका, नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा, चोपन, ओबरा, घोरावल, दुद्धी, पिपरी और रेणुकूट में निकाय चुनाव सकुशल संपन्न हो सके। पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर 21 नवंबर की सुबह सात बजे से 48 घंटे के लिए बिहार, झारखंड, एमपी और छत्तीसगढ़ बार्डर को सील करा दिया जाएगा। जंगली रास्तों पर पैनी ऩजर रखी जाएगी। जंगलों और पहाड़ी इलाकों में पुलिस सघन कांबिंग कर रही है। इसकी मानीटरिंग दोनों एएसपी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed