फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सहमे हैं प्रणव के परिजन, कुछ बोलने पर है जान का खतरा

सहमे हैं प्रणव के परिजन, कुछ बोलने पर है जान का खतरा

Sat, 09 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
सहमे हैं प्रणव के परिजन, कुछ बोलने पर है जान का खतरा
सोनभद्र। यूपी सरकार ने राबर्ट्सगंज के फ्लाईओवर हादसे की जांच भले ही सीबीसीआईडी को सौंप दी है, लेकिन हादसे में मारे गए तीनों युवकों के परिवार वाले अब भी सहमे हुए हैं। हादसे में मृत पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सिरसी गांव के प्रणव सिंह के माता-पिता इस बारे में कुछ भी बोलने से डर रहे हैं, उनका यहां तक कहना है कि बोलने से उनकी जान को भी खतरा हो सकता है। वहीं विभिन्न संगठन मामले की सीबीसीआईडी के बजाय सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज फ्लाईओवर पर अप्रैल 2016 में हुए हादसे में तीन युवकों और एक अज्ञात युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। यह गुत्थी अब तक नहीं सुुलझ सकी है। यूपी सरकार ने इस मामले की सीबीसीआईडी जांच का आदेश दिया है। लेकिन हादसे में मृत सिरसी गांव के प्रणव कुमार सिंह के पिता राजकुमार सिंह और माता अनामिका सिंह के विचार अलग ही हैं। शनिवार को उनके माता-पिता ने अपनी जान को खतरा बताते हुए किसी भी तरह की बात करने से इनकार कर दिया। उधर हादसे के बाद मामले के खुलासे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने वाले तमाम सामाजिक संगठन, नगर के गणमान्य व्यक्तियों और विभिन्न राजनीतिक दलों ने सरकार से सीबीसीआईडी के बजाय सीबीआई से जांच की मांग की है।
विज्ञापन

25/26 अप्रैल की रात राबर्ट्सगंज फ्लाईओवर पर एक बाइक पर सवार तीन युवक और एक अज्ञात युवती संदिग्ध परिस्थतियों जल गए। इसमें से दो युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि तीसरे गंभीर रूप से जले प्रणव की मौत वाराणसी में उपचार के दौरान हुई थी। चर्चा यह है कि उसने मौत से पहले कुछ बातें परिवार को बताई थी और पुलिस ने भी उससे पूछताछ की थी लेकिन जिस दिन मजिस्ट्रेट को उसका बयान लेने जाना था, उसी दिन उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed