फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   14 samples taken from 51 establishments at 10 locations, 7 quintals of food items seized

Sonebhadra News: 10 स्थानों पर 51 प्रतिष्ठानों पर से लिए 14 नमूने, 7 क्विंटल खाद्य सामग्री सीज

Sat, 28 Feb 2026 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
14 samples taken from 51 establishments at 10 locations, 7 quintals of food items seized
सोनभद्र। होली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न बाजारों में जांच कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। विभागीय टीम ने घोरावल, मधुपुर, रॉबर्ट्सगंज बाजार, डाला, चोपन, ओबरा व दुद्धी समेत अन्य क्षेत्रों में कुल 51 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

दस स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। कार्रवाई के दौरान करीब सात क्विंटल (698.7 किलोग्राम) खाद्य पदार्थ सीज किए गए। वहीं 78 किलोग्राम खाद्य सामग्री खोवा, छेना, तेल आदि को नष्ट कराया गया। संग्रहित सभी नमूनों को खाद्य विश्लेषक के पास जांच के लिए भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सूर्यलाल ने 750 लीटर एडिबल वेजिटेबल ऑयल (राइस ब्रान ऑयल (चकाचक ब्रांड) को सीज किया। सहायक आयुक्त (खाद्य) योगेश त्रिवेदी ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने व्यापारियों को मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय से बचने और मानक अनुरूप सामग्री बेचने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed