{"_id":"63f8eab99ba6cf8da90aff34","slug":"14-percent-of-children-up-to-class-three-get-a-plus-grade-sonbhadra-news-c-20-1-77746-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: निपुण टेस्ट में कक्षा तीन तक के 14 फीसदी बच्चों को ए प्लस ग्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: निपुण टेस्ट में कक्षा तीन तक के 14 फीसदी बच्चों को ए प्लस ग्रेड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले के 2061 परिषदीय विद्यालयों में शासन की पहल पर दिसंबर में निपुण असिसमेंट टेस्ट (एनएटी) का आयोजन किया गया था। करीब दो माह बाद इसका परिणाम घोषित कर दिया गया है। कक्षा तीन तक के 14 फीसदी बच्चों ए प्लस ग्रेड मिला है।
जिले के परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत कुल 269515 छात्र-छात्राओं में से 208173 छात्रों से ओएमआर सीट के माध्यम से आयोजित इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। कक्षा एक से तीन तक की परीक्षा में पंजीकृत 105837 बच्चों में से 83492 ने और कक्षा चार से आठ में पंजीकृत 163678 बच्चों में से 124681 ने परीक्षा में प्रतिभाग किया था। ऐसे में अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसमें ए, ए-प्लस से लेकर ई तक कुल 6 ग्रेड तय किए गए हैं। इसमें से कक्षा एक से तीन तक के 14 फीसदी यानि 11756 बच्चों ने 90 से 100 फीसदी अंक के साथ ए-प्लस ग्रेड प्राप्त किया है, जबकि 75 से 89 फीसदी अंक के साथ 9837 बच्चों ने ए-ग्रेड प्राप्त किया है। 60 से 74 फीसदी अंंक के साथ 14296 छात्रों ने बी ग्रेड हासिल किया है। 12771 बच्चों ने सी, 40 से 49 फीसदी अंक व डी ग्रेड के साथ 6922 छात्रों परीक्षा पास किया। 40 तक अंक पाने वाले 33 फिसदी छात्र (27910) रहे।
कक्षा चार से आठ के 14 फीसदी छात्रों को ए ग्रेड
दिसंबर में आयोजित परीक्षा में कक्षा चार से आठ तक में 3 फीसदी (3984) छात्रों को 90 से 100 अंक के साथ ए-प्लस ग्रेड मिला। 14 फीसदी (17079) बच्चों ने 75 से 89 फीसदी अंक प्राप्त कर ए-ग्रेड हासिल किया। 15 प्रतिशत (18969) छात्रों ने 60 से 74 फीसदी अंक प्राप्त कर बी-ग्रेड, 20 फीसदी (25427) छात्रों ने 50 से 59 फीसदी अंक प्राप्त कर सी-ग्रेड, 13 प्रतिशत (15629) छात्रों ने 40 से 49 फीसदी अंक प्राप्त कर डी-ग्रेड और 35 फीसदी (43593) बच्चों ने 40 प्रतिशत तक अंक प्राप्त कर ई-ग्रेड हासिल किया है।
विज्ञापन
विभाग की ओर से पूर्व में हुई परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। पहली बार छात्रों ने ओएमआर से परीक्षा दिया था। आने वाले दिनों में इससे बेहतर परिणाम मिलेंगे। -हरिवंश कुमार, बीएसए।