फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एनएसएस शिविर से सेवा की भावना होती है पैदा

एनएसएस शिविर से सेवा की भावना होती है पैदा

Sun, 27 Jan 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
एनएसएस शिविर से सेवा की भावना होती है पैदा
घोरावल। नन्हकूराम पीजी कॉलेज पडरीखुर्द मुडिलाडीह की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ रविवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुडिलाडीह में हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. रामजन्म पांडेय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के जरिए छात्र-छात्राओं में समाज की सेवा करने एवं देशप्रेम की भावना का प्रसार किया जाता है। इसके जरिए कैडेट छात्र-छात्राओं को अनुशासन, करुणा समेत जीवन के विविध आयामों से रूबरू कराया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रबंधक अमित चौबे ने कहा कि एनएसएस के शिविर में कैडेटों को बहुत कुछ जीवनोपयोगी चीजें सीखने को मिलती हैं और उनमें सामूहिकता एवम नेतृत्व की भावना का विकास होता है। उन्होंने बताया कि सात दिन तक चलने वाले शिविर के माध्यम से कैडेट छात्र छात्राएं गांवों में जाकर ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरणए लोकतंत्र इत्यादि सामाजिक सरोकारों के मुद्दों पर जागरूक करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। पूजा पाठक, सीता, विशाखा व मनीषा ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक अमित चौबे ने की। विशिष्ट अतिथि शशिकांत पांडे रहे। संचालन डॉ. ओमशंकर तिवारी ने किया। यहां रमाकांत द्विवेदी, विजय कुमार तिवारी, सुनील कुमार पाठक, जितेंद्र कुमार पाठक, संतोष यादव, शशि कला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed