{"_id":"5bd3560fbdec22694a53c2f6","slug":"131540576783-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन को सुरक्षा कर्मियों ने रोका, धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन को सुरक्षा कर्मियों ने रोका, धरने पर बैठे
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुकूट। नगर में स्थित एक निजी कारखाने में कार्यरत संविदा श्रमिकों के समर्थन में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रबंधन से वार्ता करने पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह को सुरक्षा कर्मियों ने कंपनी के मुख्य द्वार पर रोक दिया। इससे नाराज चेयरमैन अपने समर्थकों के साथ गेट पर ही धरना दिया।
अध्यक्ष ने बताया कि कारखाने में कार्यरत संविदा श्रमिकों की बड़ी आबादी पंचायत क्षेत्र में निवास करती है। श्रमिकों को सुविधा दिलाने के लिए कंपनी के उच्चाधिकारियों को कई बार पत्र एवं नोटिस दिया। मगर समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ। चेताया कि जब तक संस्थान के उच्चाधिकारी वार्ता कर श्रमिकों की समस्याओं का निस्तारण नहीं करेंगे, तब तक वह ही धरने पर बैठे रहेंगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नायब तहसीलदार संगीता पांडेय ने समझा बुझाकर कंपनी के गेट से हटने के लिए कहा लेकिन अध्यक्ष और उनके समर्थक कारखाने के उच्चाधिकारियों से वार्ता के लिए अड़े रहे। इस दौरान पिपरी और शक्तिनगर थाने की फोर्स के साथ भारी संख्या में संस्थान के सुरक्षा कर्मियों एवं श्रमिकों का जमावड़ा लगा रहा। चेयरमैन समर्थकों के साथ सुबह दस बजे से धरने पर बैठे हैं।