फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जंगल में अधेड़ का लटकता मिला शव, सनसनी

जंगल में अधेड़ का लटकता मिला शव, सनसनी

Sun, 13 May 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
जंगल में अधेड़ का लटकता मिला शव, सनसनी
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के तेंदुहार के जंगल में रविवार को चार माह पूर्व घर से कमाने के लिए निकले अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। लाश एक माह से भी अधिक पुरानी बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह कुछ चरवाहे मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित बेलन नदी किनारे तेंदुहार के जंगल में पहुंचे। वहां पेड़ से लाश लटकती देख सन्न रह गए। तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मूलचंद्र चौरसिया भी हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुँच गए। आसपास के गांव के लोगों से पूछताछ के बाद शव की शिनाख्त मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिला के गढ़वा थाना अंतर्गत बरगवां निवासी इंद्रपति (50) के रूप में की गई। शव काफी पुरानस होने के कारण शरीर पर सिर्फ हड्डी का ढंाचा और कपड़े बचे हुए थे। खबर मिलते ही परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। परिवारीजनों का कहना था कि वह जनवरी महीने से ही घर से कमाने के लिए निकला हुआ था। वह वहां कैसे पहुंचा? हत्या है आत्महत्या? जैसी चीजों पर से देर शाम तक पर्दा नहीं उठा था। इसके लिए पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed