फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सीएचसी में नहीं हैं डीएनएस, एंटीबायोटिक दवाएं

सीएचसी में नहीं हैं डीएनएस, एंटीबायोटिक दवाएं

Fri, 20 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी में नहीं हैं डीएनएस, एंटीबायोटिक दवाएं
दुुद्धी। भीषण गर्मी में मौसम करवटें ले रहा है। इससे लोग मौसमी बीमारियों के शिकार हो रहे। बुखार, बदन दर्द, उल्टी और दस्त से लोग परेशान होकर अस्पताल पहुंच रहे। लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उल्टी-दस्त पर चढ़ने वाला डीएनएस बोतल खत्म हो चुका है। यहां एंटीबायोटिक दवाएं भी नहीं हैैं। इससे परेशान मरीज निजी अस्पतालों में उपचार कराने के लिए विवश हैं। मौसम के करवट लेते ही मरीजों पर दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ अप्रैल माह में ही तापमान ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं दूसरी तरफ लोग तरह-तरह की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इससे दुद्धी सीएचसी में ओपीडी मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वर्तमान में प्रति दिन डेढ़ सौ से दो सौ मरीज ओपीडी में उपचार कराने आ रहे हैं। मरीजों की जांच में खून की कमी पाई जा रही है। तमाम लोग मौसमी बुुखार और उल्टी दस्त से पीड़ित आ रहे हैं। सीएचसी में डीएनएस व एंटीबायोटिक सहित कई अन्य दवाइयों की कमी से मरीजों को सरकारी सुविधाओं का लाभ नही हो रहा। मरीज बाहर से दवाएं खरीदने के लिए विवश हैं। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज एक्का ने बताया कि अस्पताल में डीएनएस व एंटीबायोटिक सहित अन्य दवाइयों की समस्याओं को दूर करने के लिए सीएमओ को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है। दवाइयों की कमी की सूची बनाकर भेजी गई है। जिले से दवाइयों की आपूर्ति होते ही समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed