{"_id":"5a95a5a04f1c1b8e328b47d7","slug":"131519756704-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीडन के खिलाफ अमीनों ने भरी हूंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीडन के खिलाफ अमीनों ने भरी हूंकार
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। उत्पीड़न पर रोक लगाने समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में राजस्व संग्रह अमीन संघ ने धरना दिया। प्रदेश सरकार पर मांगों को पूर्ण करने में हीलाहवाली करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद अमीनों ने डीएम को 11 सूत्री मांगपत्र सौंपा।
कहा कि प्रदेश सरकार अमीनों की मांगों को पूर्ण करने मेें हीलाहवाली कर रही है। कहा कि ग्रेड वेतन में वृद्धि, मोटर साइकिल भत्ता, पदनाम परिवर्तित किया जाए। अमीनों का उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो। पूर्व में मांगों के संबंध में जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को मांगपत्र भेजा चुका है। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। विवश होकर अमीनों को कामकाज छोड़ कर आंदोलन की राह पकड़नी पड़ती है। चेतावनी देते हुए कहा कि मांगों को पूर्ण करने में हीलाहवाली की गई तो आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी और संचालन जिलामंत्री प्रेमनाथ ने किया। राबर्ट्सगंज तहसील अध्यक्ष अमरनाथ पाठक, विनोद पांडेय, लालजी, दल शृंगार मिश्र, मुरली देव पांडेय, गोपाल यादव, रामवृक्ष यादव, राजकुमार, सियाराम तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, शिव गोविंद गिरी आदि मौजूद रहे।